कोटा: बेलगहना डिपरापारा में सड़क हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल, डायल 112 ने पहुंचाया अस्पताल
Kota, Bilaspur | Aug 1, 2025 शुक्रवार शाम बेलगहना चौकी क्षेत्र अंतर्गत डिपरापारा मोहल्ला स्कूल के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई ।हादसे में दिनेश कुमार यादव 31 वर्ष निवासी पुडू बिजराभावना गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके साथ दिलेश यादव भी मौजूद था। स्थानीय लोगों की मदद से 112 की सहायता से घायल को इलाज हेतु तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोटा पहुंचाया गया।