नागौर: टीबी मुक्त ग्राम पंचायत अभियान के तहत श्रीबालाजी कस्बे के राजकीय स्कूल के विद्यार्थियों को किया गया जागरूक
Nagaur, Nagaur | Mar 3, 2025 नागौर जिले में चिकित्सा विभाग द्वारा चलाए जा रहे टीबी मुक्त ग्राम पंचायत अभियान के तहत चिकित्सा विभाग की टीम सोमवार दोपहर 12:00 बजे श्रीबालाजी कस्बे की राजकीय स्कूल पहुंची। जहां स्कूली विद्यार्थियों को टीबी से बचाव, टीबी के लक्षण व उपचार के बारे में बताया गया । नागौर सीएमएचओ के निर्देश पर जिले भर में यह अभियान चलाया जा रहा है।