नागौर: नागौर शहर के बंशीवाला मंदिर में रविवार दोपहर को किन्नर समाज का फागोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया
Nagaur, Nagaur | Mar 2, 2025 नागौर शहर बंशीवाला मंदिर में किन्नरों के फागोत्सव में जमकर धमाल हुआ। कार्यक्रम में बंशीवाले की मूर्ति को गुलाल लगाकर कार्यक्रम की शुरूआत हुई। किन्नर रेखा बाई की अगुवाई में खुशी बाई, सायबा बाई, खुशबू बाई और पिंकी बाई समेत किन्नर समाज के लोगों ने नागौरवासियाें का स्वागत किया। रविवार दोपहर 2 बजे यह कार्यक्रम आयोजित हुआ है।