नागौर: नागौर के नगर सेठ बंशीवाला मंदिर में किन्नरों के फागोत्सव में जमकर हुआ धमाल, बड़ी संख्या में नागौरवासी पहुंचे
Nagaur, Nagaur | Mar 2, 2025 नागौर के नगर सेठ बंशीवाला मंदिर में रविवार शाम 4:00 बजे किन्नरों के फागोत्सव में जमकर धमाल हुआ। पूरे नागौर से लोग किन्नर समाज के फागोत्सव में पहुंचे। बंशीवाले की मूर्ति को गुलाल लगाकर कार्यक्रम की शुरुआत हुई। किन्नर रेखा बाई की अगुवाई में खुशी बाई, सायबा बाई, खुशी बाई और पिंकी बाई समेत किन्नर समाज के लोगों ने नागौरवासियाें का स्वागत किया।