नागौर: नागौर शहर में रविवार को राठौड़ी कुआं से बाकल माता मंदिर तक भागवत कथा के लिए निकाली गई कलश यात्रा
Nagaur, Nagaur | Mar 2, 2025 नागौर शहर में महिलाओं ने राठौड़ी कुआं से लेकर बाकल माता मंदिर तक कलश यात्रा निकाली। रविवार सुबह 11 बजे डीजे और रथ के साथ भव्य कलश यात्रा निकली। कलश यात्रा में सिर पर कलश धारण करके महिलाएं झूमते-गाते हुए कथा स्थल पहुंची। दरअसल सोमवार से भागवत कथा का आयोजन शुरू होगा,इससे पहले रविवार को कलश यात्रा निकाली गई है।