सुठालिया: सुठालिया महाविद्यालय के सामने NSUI का प्रदर्शन, पीजी कक्षा शुरू कराने की मांग
सुठालिया के शासकीय महाविद्यालय में पीजी कक्षा प्रारंभ करने की मांग को लेकर एनएसयूआई के छात्रों ने आंखों में काली पट्टी बांधी और गेट पर प्रदर्शन किया और तहसीलदार को ज्ञापन दिया। बुधवार को शाम 4:00 बजे तहसीलदार को ज्ञापन देकर जल्द कक्षा शुरू करने की मांग की वरना छात्र हित में सड़क पर उतरेंगे।