जलालाबाद: चन्दोरा बहादुरपुर के मजदूरी करने गया युवक का आजमगढ़ में शव पेड़ पर लटका मिला, शव गांव पहुंचने पर मचा कोहराम
शाहजहांपुर जनपद के जलालाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम चन्दोरा बहादुरपुर निबासी राम विलास का पुत्र अर्जुन होली से आजमगढ़ में मजदूरी करने गया था ।जहाँ वह रहता था उसकी कुछ दूरी पर पेड़ लटका शव मिला है। उसके साथियों ने इसकी सूचना परिजनों को दी। शव का पोस्टमार्टम होने के बाद शुक्रवार को सुबह उसका शब जैसे ही गांव में पहुंच वैसे ही परिवार में कोहराम मच गया।