जलालाबाद: आशा वर्करों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जलालाबाद पर मीटिंग कर बीसीपीएम के खिलाफ खोला मोर्चा
शाहजहांपुर जनपद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जलालाबाद पर पूर्व में किए गए कार्यों का भुगतान न करने पर आशा वर्कों ने एक मीटिंग की। जिसमें उन्होंने बीसीपीएम विमलेश कुमार यादव के बकाया भुगतान न किए जाने के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। आशा वर्कों ने बताया पीबीआई का भुगतान 5 साल से नहीं किया गया है । इसी प्रकार अन्य स्कीमों में किए गए काम का भुगतान नहीं मिला है।