जमुई: कवैया मुसहरी के पास अनियंत्रित पिकअप ने 4 लोगों को रौंदा, एक महिला की मौत, तीन घायल, सड़क किया जाम
Jamui, Jamui | Jul 24, 2026 कवैया मुसहरी के पास सड़क किनारे बैठे एक ही परिवार के चार लोगों को अनियंत्रित पिकअप ने रौंद दिया। इस दुर्घटना में महिला की घटना स्थल पर ही मौत हो गई, जबकि उनके पति, पुत्र और बहू घायल हो गए। दुर्घटना के बाद ग्रामीणों की काफी भीड़ लग गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने शुक्रवार की सुबह 7:30 बजे बोधवन तालाब के पास सड़क को जाम कर दिया।