कालपी: कालपी कोतवाली पुलिस ने मोहल्ला रामगंज से 21 क्वार्टर अवैध देसी शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज
Kalpi, Jalaun | Mar 21, 2025 कालपी कोतवाली के उपनिरीक्षक राजेश कुमार ने चेकिंग के दौरान बीती 19 मार्च को मोहल्ला रामगंज से सरमान सिंह पुत्र निरंजन सिंह को 21 क्वार्टर अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया, वहीं पुलिस ने पकड़े गए अभियुक्त के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करते हुए शुक्रवार की दोपहर करीब 1:00 बजे जानकारी दी है।