महोबा: नीट छात्रा केस में नया मोड़, आरोपी युवक के साथ छात्रा का शादी का वीडियो हुआ वायरल
Mahoba, Mahoba | May 19, 2026 नीट छात्रा मामले में नया मोड़ आ गया है। अपहरण और दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली छात्रा का आरोपी युवक मोहित के साथ शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो में छात्रा अपनी मर्जी से विवाह करने की बात कहती दिखाई दे रही है। वहीं हाईकोर्ट में सुरक्षा मांगने की याचिका और मैरिज सर्टिफिकेट भी सामने आया है। पुलिस अब पूरे मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।