निघासन: फरदहिया में विवाहिता की मौत के मामले में परिजनों का फूटा गुस्सा, आरोपी की गिरफ्तारी में देरी पर पुलिस कटघरे में खड़ी
लखीमपुर खीरी जिले के सिंगाही थाना क्षेत्र के फरदहिया गांव में मायके आई विवाहिता बबीता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले ने आज सोमवार को नया मोड़ ले लिया। मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी न होने से नाराज परिजनों और ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। बड़ी संख्या में लोगों ने प्रदर्शन कर सिंगाही थाना पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए।