गाज़ीपुर: जंगीपुर मंडी मतगणना स्थल को लेकर त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था बनाई गई है- एसपी ओमवीर सिंह
गाजीपुर एसपी ओमवीर सिंह ने जंगीपुर मतगणना स्थल की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कहा कि मतगणना को लेकर त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था बनाई गई है। मतगणना स्थल क्षेत्र से 3 किलोमीटर तक लेकर सुरक्षा की दृष्टि से पर्याप्त फोर्स लगाई गई है। मतगणना स्थल पर सीपीएमएफ की फोर्स लगाई गई है। मतगणना स्थल के बाहर बैरिकेडिंग इलाके में पीएसी के जवानों को तैनात किया गया है।