बैराड़: बैराड़ में टीईटी अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों का प्रदर्शन, सीएम के नाम तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
जिले के बैराड़ में शनिवार शाम करीब 4 बजे शिक्षक संयुक्त मोर्चा के नेतृत्व में सैकड़ों शिक्षकों ने शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) की अनिवार्यता के विरोध में प्रदर्शन किया।सभी शिक्षक बैराड़ नगर के बस स्टैंड पर एकत्रित हुए और एक रैली निकालकर और नारेबाजी करते हुए बैराड़ तहसीलदार अजय परसेडिया को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।