तरबगंज: वजीरगंज पुलिस ने शांति भंग करने के कारण चार अभियुक्त को थाना क्षेत्र दो गांव से किया गिरफ्तार
वजीरगंज की स्थानीय पुलिस ने चार अभियुक्त को गिरफ्तार कर शांति भंग करने के कारण कार्रवाई की है। थाना अध्यक्ष अभय सिंह ने बुधवार को बताया क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए चार अभियुक्त हजारीलाल रामकृपाल निवासी बेलिया, शोभाराम ,सनीराम निवासी लाला पुरवा को पुलिस ने टीम के साथ गिरफ्तार कर सीआरपीसी की निरोधात्मक कार्रवाई कर न्यायालय के लिए रवाना किया है।