तरबगंज: बेलिया में दो पक्षों में हुई मारपीट में पुलिस ने क्रॉस केस किया दर्ज
बेलिया में दो पक्षों में हुई मारपीट में पुलिस क्रॉस केस दर्ज किया है। प्रथम पक्ष की सुमन पत्नी उमेश शर्मा केस दर्ज कराए कि, ट्रैक्टर ले जाने को लेकर हुए विवाद में बब्लू शर्मा, हजारी लाल, संजय शर्मा व संतोष शर्मा ने वादिनी की पिटाई करते हुए जान से मारने की धमकी दी। जबकि दूसरे पक्ष की किरन ने सुशीला,सुमन व रमेश शर्मा ने मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी।