तरबगंज: वजीरगंज कस्बे के लीला पेट्रोल पंप के निकट ट्रक को ओवरटेक कर रही इनोवा अनियंत्रित होकर ट्रक से भिड़ी, एक व्यक्ति हुआ घायल
बीती रात्रि लगभग दो बजे अयोध्या गोंडा हाईवे पर वजीरगंज कस्बे के लीला पेट्रोल पंप के निकट ट्रक को इनोवा कारओवरटेक कर रही थी ओवरटेकिंग में कार अनियंत्रित हो गई और ट्रक से भिड़ गई जिसमें थाना अंबेडकर नगर के रहने वाले अनीश मौलाना घायल हो गए।सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें सीएचसी भिजवाया जहां पर चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के उपरांत जिलास्पताल रेफर कर दिया।