तरबगंज: नवाबगंज पुलिस ने अवैध देसी तमंचे के साथ एक अभियुक्त को नौडिहवा पुलिया के पास से किया गिरफ्तार
नौडिहवा निवासी सूरज निषाद को पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज किया है। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार राय ने बताया कि पुलिस नियमित गस्त थी। संदिग्ध वाहनों की चेकिंग के दौरान अवैध देसी तमंचा 12 बोर व एक जिंदा कारतूस के साथ नौडिहवा पुलिया के पास गिरफ्तार किया है। आरोपी के विरुद्ध अवैध शस्त्र अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई है।