तरबगंज: सादुल्लाहनगर के पास सड़क दुर्घटना में घायल हुए ग्राम प्रधान की इलाज के दौरान हुई मौत
शीशव के प्रधान राजदेव तिवारी पुत्र राम उजागर तिवारी बलरामपुर जिले के सादुल्लाहनगर के पास शनिवार की रात्रि में सड़क दुर्घटना में गंभीररूप से घायल हो गए थे। जिनका इलाज लखनऊ में सहारा हॉस्पिटल में चल रहा था जहां मंगलवार को उनकी मौत हो गई।प्रधान की मौत से उनके परिजन व समर्थक शोक में डूब गए। विधायक प्रेमनारायन पांडेय उनके आवास पर जाकर शोक संवेदना व्यक्त की।