निज़ामाबाद: निजामाबाद तहसील क्षेत्र के कई गांवों में तालाब सूखे, ग्राम पंचायतों को भरवाने का निर्देश जारी होगा
आजमगढ़ जनपद के निजामाबाद तहसील क्षेत्र के दर्जनों गांवों में तालाब सूख जाने से जंगली जानवरों और ग्रामीणों को पानी की गंभीर समस्या का सामना करना पड़ रहा है क्षेत्र के बड़ागांव, रसूलपुर, मैनपारपुर, फरिहा, फत्तनपुर सहित कई गांवों के अधिकांश तालाब पूरी तरह सूख चुके हैं बताया जा रहा है कि इस वर्ष बारिश कम होने के कारण तालाब भर नहीं पाए थे ।