भदोही: अभोली तिराहे के पास से 1 किलो 300 ग्राम अवैध गांजे के साथ एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
सुरियावा कोतवाली क्षेत्र के अभोली तिराहा के पास से 1 किलो 300 ग्राम अवैध गांजा के साथ एक अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक पुलिस के द्वारा मुखवीर की सूचना पर एक किलो 300 ग्राम अवैध गांजा के साथ एक अभियुक्त काशीराम गौतम निवासी अभोली को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध पुलिस अग्रिम विधिक करवाई में जुटी है।