रीवा के लक्ष्मण बाग गौशाला में मिलीं काफी संख्या में मृत गायें, गौ सेवकों और बजरंग दल का हंगामा
रीवा स्थित प्रसिद्ध लक्ष्मण बाग गौशाला में बड़ी संख्या में मृत मवेशियों के मिलने से हड़कंप मच गया है।इस घटना की जानकारी मिलते ही भारी संख्या में गौ सेवक और बजरंग दल के कार्यकर्ता आक्रोशित होकर मौके पर पहुंच गए।गौशाला परिसर का दृश्य अत्यंत दर्दनाक था जहां एक खड़े वाहन में कई मृत मवेशी लादे हुए मिले जबकि कई अन्य मृत गायें परिसर में ही खुले में पड़ी हुई थीं।घटना की गंभीरता और कार्यकर्ताओं के आक्रोश को देखते हुए सूचना मिलते ही बिछिया थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची।