कांके: झारखंड विधानसभा में एनडीए उम्मीदवार प्रदीप वर्मा ने राज्यसभा चुनाव के लिए दाखिल किया नामांकन पत्र
Kanke, Ranchi | Mar 11, 2024 राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने का सोमवार को आखिरी दिन है। एनडीए उम्मीदवार प्रदीप वर्मा ने विधानसभा पहुंचकर अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है। इस दौरान उनके साथ नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, आजसू पार्टी के विधायक लंबोदर महतो और एनसीपी विधायक कमलेश सिंह सहित बीजेपी के सभी विधायक मौजूद रहे।