कांके: जिले के विभिन्न इलाकों में ट्रैफिक पुलिस ने चलाया अभियान, ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले 149 लोगों पर हुई कार्रवाई
Kanke, Ranchi | Mar 11, 2024 रांची के विभिन्न इलाकों में ट्रैफिक पुलिस ने अभियान चलाकर कार्रवाई की। इस दौरान ट्रैफिक पुलिस ने बिना हेलमेट बाइक चलाने वालों और चार पहिया वाहन के शीशे में ब्लैक फिल्म लगाकर घूमने वालों पर कार्रवाई की। साथ ही ऑटो रिक्शा, ठेला खोमचे वालों के द्वारा अवैध रूप से पार्किंग किये जाने के विरुद्ध अभियान चलाया।