कांके: रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र स्थित मेकॉन पुल के पास एक युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, मामले की जांच में जुटी पुलिस
Kanke, Ranchi | Mar 11, 2024 रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र स्थित मेकॉन पुल के पास एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। बताया जा रहा है कि युवक ने पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या की है। मृतक की पहचान नंदू कुमार झा के रूप में हुई है। वह मूल रूप से बिहार का रहने वाला है। घटना की सूचना मिलने के बाद डोरंडा थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है।