कांके: झारखंड विधानसभा पहुंचे बीजेपी के सभी विधायक, एनडीए के राज्यसभा उम्मीदवार दाखिल करेंगे नामांकन पत्र
Kanke, Ranchi | Mar 11, 2024 झारखंड में दो सीटों पर 21 मार्च को होने वाले राज्यसभा चुनाव को लेकर आज नामांकन पत्र दाखिल करने का अंतिम दिन है। एनडीए की ओर से बीजेपी के प्रदीप वर्मा को राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया है। एनडीए के राज्यसभा उम्मीदवार प्रदीप वर्मा के साथ बीजेपी के सभी विधायक एक साथ विधानसभा पहुंचे हैं।