महोबा: शहर में 45 डिग्री की गर्मी के बीच बिजली संकट, अघोषित कटौती से जनता बेहाल #Jansamasya
Mahoba, Mahoba | May 26, 2026 45 डिग्री की भीषण गर्मी के बीच अघोषित बिजली कटौती से लोग परेशान हैं। शहर में लो-वोल्टेज और बार-बार बिजली जाने से पानी, खाना बनाने और रात में आराम करने तक में दिक्कत हो रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में स्थिति और खराब बताई जा रही है। विभाग जहां तय समय तक बिजली देने का दावा कर रहा है, वहीं लोगों का कहना है कि घंटों कटौती हो रही है।