कसिया: पटहेरवा पुलिस ने 10 किलो गांजे के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार, तस्कर लग्जरी कार से उड़ीसा से ला रहे थे
पटहेरवा थाने के एसओ विनय कुमार मिश्र ने बताया कि वह फाजिलनगर चौकी इंचार्ज मनोज वर्मा, एसआई अनुराग यादव और अन्य पुलिसकर्मी के साथ फोरलेन पर महुअवा कांटा के पास वाहन चेकिंग कर रहे थे। पुलिस ने एक लग्जरी हौंडा अमेज कार से 10 किलो 147 ग्राम गांजा बरामद करते हुए उड़ीसा के दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।