बरियारपुर: राजस्व कर्मचारी के कार्य पर लौटने के बाद राजस्व कार्य फिर से शुरू
बता दे की 3 महीने से अधिक से प्रखंड क्षेत्र के सभी राजस्व कर्मी हड़ताल पर चल रहे थे। जिसके कारण राजस्व कार्य पूरी तरह से प्रभावित हो चुका था। लोग अपने जमीन संबंधित या पारिवारिक सदस्यता प्रमाण पत्र एलसी बनवाने के लिए कार्यालय का चक्कर लगा रहे थे। लेकिन राजस्व कर्मचारी की हड़ताल से वापस आने के बाद अब लोगों के चेहरे पर उत्साह दिखा। अब कार्य प्रारंभ हो चुका है।