जींद: जींद में विद्यार्थियों को पोक्सो एक्ट की जानकारी और पौधारोपण कार्यक्रम
जींद के गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल मालवी में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने पोक्सो एक्ट और बच्चों के अधिकारों पर जागरूकता रैली का आयोजन किया। साथ ही पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण भी किया गया। विद्यार्थियों को नालसा हेल्पलाइन 15100 के बारे में भी बताया गया।