गोला: गोला नगर पंचायत ने सड़क पर सामान फैलाने वालों से जुर्माना वसूलाः 10 हजार रुपए वसूले,गौशाला से चंद चौराहे तक चला अभियान
गोला नगर पंचायत प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाकर सड़क किनारे किए गए अवैध कब्जों और आवागमन में बाधक बने सामान को हटवाया।नायब तहसीलदार गोला बालचंद चौहान की मौजूदगी में नगर पंचायत की टीम ने गौशाला मोहल्ले से चंद चौराहे तक कार्रवाई की।अभियान के दौरान सड़क की सीमा में दुकान का सामान फैलाने और मार्ग पर अवरोध खड़ा करने वाले दुकानदारों पर कार्रवाई की गई।