बाड़मेर: नागाणा में केयर्न कंपनी के अधीनस्थ ब्रिज कंपनी के यार्ड में कार्यरत कुक ने खेजड़ी के पेड़ से फंदा लगाकर किया सुसाइड
Barmer, Barmer | Mar 14, 2024 बाड़मेर में नागाणा थाना क्षेत्र के एमपीटी रोड स्थित केयर्न कंपनी के अधीनस्थ ब्रिज कंपनी के यार्ड में काम करने वाला कुक (रसोइया) ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक के मामा को बुलाकर शव को नीचे उतारकर हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है। पुलिस ने मृतक के परिजनों की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।