बाड़मेर: जिला मुख्यालय पर रुपयों से भरा बैग महिला को लौटाकर युवक ने दिया ईमानदारी का परिचय
Barmer, Barmer | Mar 14, 2024 बाड़मेर जिला मुख्यालय पर रेस्टोरेंट में एक महिला रुपयों से भरा बैग भूल गई। रेस्टोरेंट के मालिक ने रुपयों से भरा बैग महिला को लौटाकर ईमानदारी का परिचय दिया। बैग में करीब ₹5,00,000 थे। महिला शादी का सामान लेने के लिए बाड़मेर शहर आई हुई थी और रेस्टोरेंट में खाना खाने के लिए रुकी थी तभी महिला अपना रुपयों से भरा बैग रेस्टोरेंट में ही भूल गई।