बाड़मेर: बाड़मेर जिला मुख्यालय पर बाड़मेर पुलिस और बीएसएफ ने लोकसभा चुनाव
के मद्देनज़र निकाला फ्लैग मार्च
Barmer, Barmer | Mar 14, 2024 आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनज़र बीएसएफ की टुकड़ी व थाना कोतवाली पुलिस द्वारा बाड़मेर जिला मुख्यालय पर बुधवार को फ्लैग मार्च निकाला गया। पुलिस और बीएसएफ की टीम ने लोगों से अपील की कि आगामी लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न होंगे और किसी तरीके की बदमाशी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।