बाड़मेर: ज़िला कलेक्टर ने मुख्यमंत्री के साथ वर्चुअल माध्यम से आयोजित संवाद कार्यक्रम में भाग लेने आए किसानों से की मुलाकात
Barmer, Barmer | Mar 13, 2024 ज़िला कलेक्टर ने मुख्यमंत्री के साथ वर्चुअल माध्यम से आयोजित संवाद कार्यक्रम में भाग लेने आए किसानों से मुलाकात की। उन्होंने किसानों से बातचीत कर उनके लिए संचालित कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन के बारे में जानकारी ली। किसानों ने बताया कि उन्हें कुसुम योजना के तीसरे कंपोनेंट के अंतर्गत सोलर संयंत्र लगाने हेतु सरकार से अनुदान मिला है।