तुलसीपुर: मां पाटेश्वरी पब्लिक स्कूल तुलसीपुर में जिला सेवायोजन कार्यालय ने छात्र-छात्राओं के लिए करियर काउंसलिंग का आयोजन किया
गुरुवार दोपहर 12:00 बजे जिला सेवायोजन कार्यालय द्वारा मां पाटेश्वरी पब्लिक स्कूल में छात्र-छात्राओं का करियर काउंसलिंग किया गया। जिला सेवायोजन अधिकारी नीता गुप्ता द्वारा छात्रों को रोजगार के क्षेत्र में उपलब्ध अवसरों तथा आवश्यक कौशल प्राप्त करने के विषय में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने छात्रों को समय का सदुपयोग कर आगे बढ़ाने को प्रेरित किया।