तुलसीपुर: तुलसीपुर हरैया मार्ग पर लाल नगर के पास पुल के धंसने से आवागमन हुआ प्रभावित
गुरुवार शाम 5:00 बजे तुलसीपुर हरिया मार्ग पर आने जाने वाले लोगों ने बताया कि लाल नगर के पास पुल के धसने से आवागमन प्रभावित हो गया है लोगों ने बताया कि छोटे बड़े वाहनों के आवागमन को पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया गया है दोनों तरफ बैरिकेटिंग की गई है सुरक्षा हेतु पुलिस को लगाया गया है। लोक निर्माण विभाग मौके पर पहुंचकर निरीक्षण कर कार्यवाही शुरू की है।