हांसी: सिवानी फीडर में मिला युवक का शव, जागरण में गया था, हाथ पर गुदे नाम से हुई पहचान
Hansi, Hissar | Jun 2, 2025 हिसार के हांसी शहर से होकर गुजरने वाली सिवानी फीडर में सोमवार सुबह एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान प्रेमनगर निवासी लगभग 30 वर्षीय अजीत के रूप में हुई है। वह दो दिन पहले घर से निकला था और तब से लापता था। अजीत अविवाहित था और मजदूरी करता था। मृतक के पिता राममेहर ने बताया कि उनका बेटा शनिवार रात घर से यह कहकर निकला था