हांसी: हांसी में प्लॉट विवाद: बेटे-बहू ने मां को पीटा, बचाने आई बहनों पर भी हमला, तीनों अस्पताल में भर्ती
Hansi, Hissar | May 25, 2025 हिसार के हांसी शहर में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। मामला जगदीश कॉलोनी का है, जहां प्लॉट के विवाद को लेकर इकलौते बेटे ने अपनी पत्नी संग मिलकर 80 वर्षीय बुजुर्ग मां फुला देवी के साथ मारपीट की।विवाद इतना बढ़ गया कि बीच-बचाव करने आई मां की बेटियों पर भी नुकीले हथियार से हमला किया गया। घटना के बाद तीनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया