हांसी: हांसी में प्रेमी ने प्रेमिका का गला रेतकर की हत्या, फिर खुद फांसी लगाकर दी जान, डायरी से हुआ खुलासा
Hansi, Hissar | May 31, 2025 हिसार जिले के हांसी में एक लिव-इन रिलेशनशिप का अंत हत्या और आत्महत्या में हुआ। सतीश सोनी ने अपनी लिव-इन पार्टनर सुमन की गला रेतकर हत्या की। इसके बाद खुद फांसी लगाकर जान दे दी। मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवाया और मामले की जांच शुरू की।बता दें कि सुमन की गला कटी लाश शुक्रवार रात को मिली थी