हांसी: हांसी में हत्या के मुख्य आरोपियों को गाड़ी देने वाला 16वां आरोपी गिरफ्तार, 2 साल से था फरार
Hansi, Hissar | May 29, 2025 हांसी पुलिस ने हत्या के मुख्य आरोपियों को अपनी गाड़ी देने वाला 16 वां आरोपी हिसार के आजाद नगर निवासी महेन्द्र को गिरफ्तार किया गया है।पुलिस प्रवक्ता कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार आरोपी ने वर्ष 2023 में हुई प्रदीप बडाला की हत्या करने वाले मुख्य आरोपियों को अपनी गाड़ी दी थी। सीआईए स्टाफ हांसी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।