Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
चुनाव
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
Rajasthan
Bollywood
Patna
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Cm
Madhyapradesh
Ahmedabad
Pmmodi
image
image

भिवानी के हुडा पार्क में मुफ्त स्वास्थ्य जांच शिविर में 122 लोगों ने उठाया लाभ, डेंगू-मलेरिया के प्रति किया जागरूक जागरूकता ही है बीमारियों से बचाव का सबसे बड़ा व कारगर हथियार : चेयरमैन कन्हैया लाल भिवानी, 16 जून : स्थानीय हुडा पार्क में मंगलवार को भारत लेबोरेटरी द्वारा मंगलवार को एक दिवसीय नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच एवं जागरूकता शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस जनहितैषी पहल में स्थानीय निवासियों ने बढ़-चढक़र भाग लिया और अपनी सेहत की जांच करवाई। कैंप के दौरान एसोसिएशन के कुशल टेक्नीशियनों द्वारा पहुंचे हुए सभी 122 मरीजों की ब्लड शुगर ब्लड प्रेशर की मुफ्त जांच की गई। जांच करने के साथ-साथ स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों को एक स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और अपने खान-पान का विशेष ध्यान रखने की महत्वपूर्ण सलाह भी दी। बदलते मौसम और मानसून के आगमन को देखते हुए कैंप में पहुंचे लोगों को मलेरिया और डेंगू जैसी घातक बीमारियों के प्रति जागरूक किया गया। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने नागरिकों को विस्तार से समझाते हुए अपील की कि वे घरों के आसपास या छतों पर पानी बिल्कुल भी इक_ा न होने दें। कूलर, पुराने टायरों, टूटे बर्तनों और गमलों की नियमित सफाई करें ताकि मच्छरों का लार्वा न पनप सके। अपने आसपास और घर के भीतर पूरी साफ-सफाई रखें। एसोसिएशन के चेयरमैन कन्हैया लाल, प्रधान सुरेंद्र कुमार वर्मा, पूर्व प्रधान विनोद कौशिक व पूर्व सचिव तपन प्रसाद शर्मा ने कहा कि इस तरह के कैंपों का मुख्य उद्देश्य लोगों को उनके स्वास्थ्य के प्रति सचेत करना और मौसमी बीमारियों से बचाना है। जागरूकता ही इन बीमारियों से बचाव का सबसे बड़ा व कारगर हथियार है। शिविर को सफल बनाने में संस्था के सेक्रेटरी राकेश शर्मा, महावीर प्रसाद, परवीन कुमार सहित एसोसिएशन के अन्य सम्मानित सदस्यों का योगदान रहा। वही स्थानीय निवासियों ने एसोसिएशन की इस नि:स्वार्थ सेवा की जमकर सराहना की है।

Bhiwani, Bhiwani | Jun 16, 2026
भिवानी के हुडा पार्क में मुफ्त स्वास्थ्य जांच शिविर में 122 लोगों ने उठाया लाभ, डेंगू-मलेरिया के प्रति किया जागरूक जागरूकता ही है बीमारियों से बचाव का सबसे बड़ा व कारगर हथियार : चेयरमैन कन्हैया लाल भिवानी, 16 जून : स्थानीय हुडा पार्क में मंगलवार को भारत लेबोरेटरी द्वारा मंगलवार को एक दिवसीय नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच एवं जागरूकता शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस जनहितैषी पहल में स्थानीय निवासियों ने बढ़-चढक़र भाग लिया और अपनी सेहत की जांच करवाई। कैंप के दौरान एसोसिएशन के कुशल टेक्नीशियनों द्वारा पहुंचे हुए सभी 122 मरीजों की ब्लड शुगर ब्लड प्रेशर की मुफ्त जांच की गई। जांच करने के साथ-साथ स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों को एक स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और अपने खान-पान का विशेष ध्यान रखने की महत्वपूर्ण सलाह भी दी। बदलते मौसम और मानसून के आगमन को देखते हुए कैंप में पहुंचे लोगों को मलेरिया और डेंगू जैसी घातक बीमारियों के प्रति जागरूक किया गया। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने नागरिकों को विस्तार से समझाते हुए अपील की कि वे घरों के आसपास या छतों पर पानी बिल्कुल भी इक_ा न होने दें। कूलर, पुराने टायरों, टूटे बर्तनों और गमलों की नियमित सफाई करें ताकि मच्छरों का लार्वा न पनप सके। अपने आसपास और घर के भीतर पूरी साफ-सफाई रखें। एसोसिएशन के चेयरमैन कन्हैया लाल, प्रधान सुरेंद्र कुमार वर्मा, पूर्व प्रधान विनोद कौशिक व पूर्व सचिव तपन प्रसाद शर्मा ने कहा कि इस तरह के कैंपों का मुख्य उद्देश्य लोगों को उनके स्वास्थ्य के प्रति सचेत करना और मौसमी बीमारियों से बचाना है। जागरूकता ही इन बीमारियों से बचाव का सबसे बड़ा व कारगर हथियार है। शिविर को सफल बनाने में संस्था के सेक्रेटरी राकेश शर्मा, महावीर प्रसाद, परवीन कुमार सहित एसोसिएशन के अन्य सम्मानित सदस्यों का योगदान रहा। वही स्थानीय निवासियों ने एसोसिएशन की इस नि:स्वार्थ सेवा की जमकर सराहना की है। - Bhiwani News