रैपुरा: CHC रैपुरा और मोहन्द्रा में डॉक्टर की कमी से आमजन हुए परेशान, बोले-'पवई जाने को मजबूर हैं' #janasamasya
Raipura, Panna | May 8, 2025 मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के रैपुरा एवं मोहन्द्रा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बदहाली के आंसू बहा रहा है। यहां डॉक्टरों की कमी के चलते मरीजों का इलाज भगवान भरोसे चल रहा है। कहने को तो यह दोनो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र है, लेकिन वास्तविकता में यह बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए भी तरस रहा है।