इटारसी: इटारसी के वार्ड 33 और 4 में नलों से आ रहा गंदा पानी, वीडियो आया सामने
इटारसी के वार्ड क्रमांक 33 एवं वार्ड क्रमांक 4 में नलों से आ रहा गंदा मतमेला पानी का वीडियो शनिवार दोपहर करीब 3 बजे सामने आया है। वार्ड क्रमांक 33 के निवासियों ने पानी की गंभीर समस्या को लेकर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के स्थानीय नेताओं से शिकायत की। इसके बाद नगर पालिका ने क्षेत्र में पानी के टैंकरों की व्यवस्था की।