चाईबासा: चक्रधरपुर से JSLPS की 400 महिलाओं को नहीं मिला 11 महीने से मानदेय, परेशान महिलाएं पहुंची चाईबासा, डीडीसी से मिली
झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (JSLPS) की लगभग 400 महिला कैडर अपने बकाया मानदेय को लेकर हड़ताल पर हैं। बताते चले की 11 महीने से मानदेय भुगतान लंबित है। JSLPS महिला कैडर अपनी माँगों को लेकर चक्रधरपुर से काफी संख्या में उप विकास आयुक्त उत्कर्ष कुमार से जिला समाहरणालय चाईबासा पहुँचकर ज्ञापन सौंपने के पश्चात अपनी समस्या को रखी।