मड़ियाहू: सहरमा गांव में धूमधाम से मनाया गया परशुराम जन्मोत्सव, निकाली गई शोभायात्रा
बरसठी क्षेत्र के सहरमा गांव में स्थित राधा रास बिहारी मंदिर पर मंगलवार को भगवान परशुराम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि स्वामी सम्भवानंद एवं विशिष्ट अतिथि राघवेंद्रानंद जी महाराज ने कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम के बाद सैकड़ों बाइक सवारों ने झंडा लहराते हुए सहरमा से निगोह तक भव्य शोभायात्रा निकाली।