करनाल: मेरठ रोड पर शराब ठेके के सामने ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवक हुए गंभीर रूप से घायल
Karnal, Karnal | May 4, 2024 करनाल में मेरठ रोड पर शराब के ठेके के सामने ट्रक ने बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दी। घायल अवस्था में युवकों को करनाल के कल्पना चावला मेडिकल कालेज में ले जाया गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच गई। राहगीरों ने बताया की दोनो युवक राजेश और राजू बाइक पर सवार होकर करनाल में अपने काम पर जा रहे थे। जब वह मेरठ रोड पर पहुंचे ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी।