दरभंगा: मुख्यमंत्री मछुआ कल्याण योजना: 8 लाभुकों को आइस-बॉक्स सहित थ्री-व्हीलर टेंपो वितरित
दरभंगा समाहरणालय परिसर से मुख्यमंत्री मछुआ कल्याण योजनान्तर्गत दरभंगा जिले के कुल 08 लाभुकों के बीच थ्री-व्हीलर वाहन आईस-बॉक्स सहित का वितरण किया गया।वाहनों का वितरण सांसद डॉ.गोपाल जी ठाकुर, राज्यसभा सांसद श्रीमती धर्मशीला गुप्ता, विधायक मुरारी मोहन झा,जिलाधिकारी कौशल कुमार सहित कई लोग मौजूद थे। यह जानकारी गुरुवार की शाम 5 बजे दी गई।