🚨उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, 11 अक्टूबर तक येलो अलर्ट
देहरादून। उत्तराखंड में अगले कुछ दिनों में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग ने 6 से 11 अक्टूबर तक येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कुमाऊं और गढ़वाल के पर्वतीय इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश, गरज के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है, जबकि अधिकांश मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क रह सकता है।
मौसम विभाग के मुताबिक, 6 से 8 अक्टूबर तक 4200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार हैं। वहीं 9 से 11 अक्टूबर के बीच करीब 3800 मीटर की ऊंचाई वाले इलाकों में भी बर्फबारी हो सकती है।
इन जिलों में आंधी और आकाशीय बिजली का अलर्ट
चमोली, नैनीताल, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के साथ गर्जन और आकाशीय बिजली की संभावना है। वहीं 6 और 7 अक्टूबर को नैनीताल, चंपावत, अल्मोड़ा, देहरादून, टिहरी और पौड़ी में मध्यम बारिश के साथ तेज गर्जन की चेतावनी दी गई है।
#UttarakhandWeather #WeatherAlert #newsmafiya #UttarakhandNews #YellowAlert #Dehradun
Dehradun, Dehradun | Oct 5, 2026