Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Gujarat
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Cm
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Pm
Uttarpradesh
Haryana

*एसडीओ चास की औचक छापेमारी में अवैध पेट्रोल-डीजल एवं इथेनॉल भंडारण एवं कारोबार का भंडाफोड़* *सेक्टर-12 एवं बालीडीह क्षेत्र में कार्रवाई, भारी मात्रा में पेट्रोल-डीजल-ईथोनाल बरामद* बोकारो;- रविवार को *अनुमंडल पदाधिकारी (चास) श्रीमती प्रांजल ढांडा* के नेतृत्व में *कार्यपालक दंडाधिकारी श्रीमती जया कुमारी, सेक्टर 12 थाना प्रभारी श्री सुभाष चन्द्र सिंह एवं बालीडीह थाना प्रभारी श्री संदीप व पुलिस बल* द्वारा *सेक्टर-12 एवं थाना क्षेत्र में औचक छापेमारी अभियान* चलाया गया। अभियान के दौरान *अवैध रूप से पेट्रोल - डीजल एवं इथेनॉल के भंडारण तथा क्रय-विक्रय के मामले का भंडाफोड़* किया गया। छापेमारी के दौरान विभिन्न स्थानों से *भारी मात्रा में ड्रम में पेट्रोल - डीजल एवं इथेनॉल का अवैध भंडारण* पाया गया। पहले टीम द्वारा छापेमारी *आरबीएस कॉलेज समीप सेक्टर 12 में तेल का टैंकर (एचपीसीएल ट्रांसपोर्टर) एवं ड्रम में भारी मात्रा में अवैध रूप से ड्रम में पेट्रोल - डीजल बरामद* किया गया। वहीं, दूसरा *बालीडीह थाना क्षेत्र बीपीसीएल प्लांट समीप सीमलदुही के समीप भी भारी मात्रा में ड्रम में पेट्रोल - डीजल एवं इथेनॉल टीम द्वारा बरामद* किया गया। सभी को *जब्त कर लिया* गया है। टीम द्वारा तीसरे स्थान *गरगा डैम समीप झोपरा* में छापेमारी अभियान चलाया गया। जहां *एक छोटा तेल टैंकर वाला वाहन,कुछ खाली ड्रम एवं कुछ सामग्री बरामद* हुआ। एसडीओ चास ने स्पष्ट किया कि *जन सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था को प्रभावित करने वाले अवैध ईंधन कारोबार* के विरुद्ध प्रशासन की *कार्रवाई लगातार जारी* रहेगी। *अवैध भंडारण एवं कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई* की जाएगी।

Chas, Bokaro | Jun 28, 2026

MORE NEWS